मुरादाबाद जिले की तीनों सहकारी गन्ना विकास समितियों के चुनाव में बृहस्पतिवार को डायरेक्टरों ने सभापति और उप सभापति के लिए अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान तीनों समितियों पर भाजपा समर्थित सभापति और उप सभापति चुने गए। मुरादाबाद समिति से दुर्ग पाल सिंह, कांठ से सुरेंद्र सिंह और बिलारी से विजयपाल सिंह सभापति घोषित किए गए। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र सिंह के अनुसार मुरादाबाद सहकारी गन्ना विकास समिति के लिए दुर्गपाल सिंह सभापति और कपिलदेव सिंह उप सभापति चुने गए। इसके अलावा अन्य संस्थाओं के लिए समिति के डायरेक्टर प्रतिनिधि के रूप में भेजे गए हैं।