दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उप चुनाव की जीत पर शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे होकर दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता के प्रति आभार जताया।