फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में आरुषी का पहला स्थान, केजीके महाविद्यालय में आयोजन

केजीके महाविद्यालय और उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट(उपज) के तत्वाधान में रुकमणी देवी ऑडिटोरियम में लोकतंत्र की सुरक्षा एवं संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। विधि छात्रा राधिका तथा मानसी शर्मा की रंगोली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भाषण प्रतियोगिता में आरुषि रस्तोगी का पहला, मुस्कान प्रजापति का दूसरा और दीपांशु का तीसरा स्थान रहा। सभी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी की शुरूआत भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़कर किया गया। मुख्य अतिथि द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। मंच पर प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी, उपज के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हरि प्रकाश शर्मा, महासचिव कुमार देव, वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनोज रस्तोगी, सुशील कुमार शर्मा तथा महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रो. शिव पूजन सिंह यादव आसीन रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. मीरा कश्यप, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. दीपक मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता श्रीराम शर्मा ने किया। व्यवस्थापक डॉ. जयदेव सिंह और डॉ. मनोज रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. सुकृति त्यागी, प्रो. अजय कुमार सिंह, प्रो. अनिल चौहान, डॉ. गीतिका नागर, प्रो. चंद्रभान यादव, डॉ. एके राय, डॉ. विनय कुमार, डॉ. राशिद अहमद, डॉ. रितुराज सिंह यादव, चित्रा सिंह, मनी शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें