फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर कॉलोनी में अवैध रूप से बनाया घर आवास विकास ने तोड़ा

अमित शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 07:32 PM IST

आवास विकास द्वारा बसाई गई जिगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से अपने घर का विस्तार कर लिया। अपनी जमीन से आगे बढ़कर दो मंजिला निर्माण कर लिया। इसमें करीब 15 वर्ग मीटर का एक कमरा नीचे और एक ऊपर बनाया गया था। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। परिषद का कहना है कि संबंधित परिवार को तीन बार नोटिस दिया गया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई करनी पड़ी। मौके पर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस बल मौजूद होने से लोग शांत हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो भाइयों का एक ही घर में हिस्सा है। बंटवारा होने के बाद एक भाई ने तय जमीन से आगे बढ़कर निर्माण कर लिया। इस पर दूसरे भाई ने आवास विकास के अधिकारियों से शिकायत कर दी। परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने बताया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। संबंधित परिवार को तीन बार नोटिस दिया गया। इसके बाद बुधवार को कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें