फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टीकाकरण समेत 10 लक्ष्यों को पूरा करने वाली आशाएं सम्मानित, मुरादाबाद में जनपद स्तरीय सम्मेलन

एनएचएम के तहत जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को पंचायत भवन सभागार में हुआ। इसमें टीकाकरण, परिवार नियोजन, सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी समेत 10 से ज्यादा लक्ष्य पूरे करने वाली आशाओं को जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। आशाओं के जरिये टीबी उन्मूलन, कुष्ठ निवारण व तंबाकू नियंत्रण का लक्ष्य हासिल करने पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके कार्य के हिसाब से आपको मिलने वाला मानदेय व प्रोत्साहन राशि कम है। इसके बावजूद बेहतर कार्य कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें