किड्स प्रीमियर लीग में शनिवार को आर्यंस बैशर्स की टीम ने स्काई लाइन बुल्स को एकतरफा मुकाबले में 220 से रन से रौंद दिया। एमपीएस मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आर्यंस बैशर्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 296 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई लाइन बुल्स की पूरी टीम 25.1 ओवर में 76 रन पर ही ढेर हो गई। मो. उजैर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शकील, मिर्जा दानिश आलम, प्रियांशु जोशी, रोहित, शरीफ शेख, सलीम, शांतनु दीक्षित, रोहित सूरी, ऋषिका और प्रतीक्षा समेत कई लोग मौजूद रहे।