भोजपुर में हुए सनसनीखेज आकांक्षा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली अंजली उर्फ आकांक्षा की हत्या उसके प्रेमी मोहित सैनी और उसके दोस्त ने मिलकर की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।