प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन रविवार को गांव मौहम्मदपुर लोहड्डा पहुंचीं। यहां के मूल निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित यादव की बेटी यति को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। साथ ही कुंभ के इंतजामों को सराहा। अपने सहयोगी के माध्यम से मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते हुए उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ को ऐतिहासिक बताया। कहा कि महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या और प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं ने पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने खुद कुंभ न जा पाने की बात भी स्पष्ट की। कहा कि प्रयागराज जाकर संगम में स्नान करने की इच्छा है, लेकिन उम्र और भीड़ के दबाव के कारण वह महाकुंभ में नहीं जा सकीं।