शाहबाद में 300 साल पुराना पीपल का पेड़ जड़ से टूटकर महुनागर गांव निवासी ड्रेन सिंह के मकान पर गिर गया। पेड़ गिरते ही मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। इस बीच मकान क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में घरेलू समान दब गया। एक कमरे में आराम कर रहे परिवार के लोग निकल कर भागे, इस कारण उनकी जान बच गई। वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।