अमर उजाला फाउंडेशन व हिंदू कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हिंदू कॉलेज परिसर में लगे शिविर में 26 महादानियों ने जरूरतमंदों व घायलों के लिए रक्तदान किया। शिविर का आगाज हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल ने किया।