राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक। आरटीआई के प्राविधानों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए। डीएम अनुज सिंह और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में जिले के जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ यह बैठक हुई। सूचना आयुक्त ने बताया कि मुरादाबाद में जन शिकायतों के 177 मामले लंबित हैं। विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा विभाग में लंबित शिकायतों पर अधिकारी जवाब नहीं दे सके। उन्होंने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। जिला पूर्ति विभाग और तहसील सदर संबंधित अधिकारी ही संतोष जनक जवाब दे सके। आवेदन पत्र का निर्धारित 30 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सूचना आयुक्त ने कहा कि 780 प्रकरणों में जन सूचना अधिकारियों को दंडित करते हुए उनसे जुर्माने की धनराशि वसूलने की कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण आकाश सिंह, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।