मुरादाबाद में राजकुमार नाम के एक शख्स ने अपनी साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोप है कि राजकुमार ने ये कदम दहेज की मांग पूरी न होने पर उठाया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए राजकुमार अपने साथी के साथ ससुराल पहुंचा जहां उसने पहले अपनी साली के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसने उस पर चाकू से दर्जन भर वार कर दिए। आरोपी जीजा ने बीच बचाव करने आए मोहल्ले के एक लड़के को भी नहीं बख्शा। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा और उसके साथी की तलाश में जुट गई है।