फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा लेकर दुकानदारों को धमका रहे युवक को पकड़ा, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पुलिस चौकी अंतर्गत भटेवरा बाजार में एक युवक शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। अपराधी ने दुकानदारों को असलहा दिखाकर गाली-गलौज करते हुए धमकाया। लेकिन दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुकानदारों ने पुलिस से कथित अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिगना विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा बाजार में गुरुवार को शाम लगभग आठ बजे उस समय अफरा तफरी मच गयी जब नशे में एक युवक मोबाइल पर गाली देने लगा तो दुकान दार ने मना किया। इस पर नाराज होकर युवक पिस्टल निकाल कर गोली भरने लगा कि दुकानदार के बेटे सुनील अग्रहरी ने पीछे से पकड लिया और 112 पर डायल कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाजार मे देखने वालों की भीड लग गई। अष्टभुजा पुलिस चौकी पर पुलिस पूछताछ मे जुटी है पकडा गया युवक अपने को बघरातिवारी थाना विन्ध्याचल निवासी बता रहा है। थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह ने बताया की घटना के संबंध में अभी जानकारी ली जा रही है ।पकड़े गये युवक की पहचान की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें