फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तनाव की एक मात्र औषधि है अध्यात्म, 21 से होगा अलविदा तनाव शिविर का आयोजन

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:27 AM IST

भागदौड़ की जिंदगी में हर कोई तनाव से ग्रसित है। इसकी एक मात्र औषधि अध्यात्म है। ये बातें ब्रह्मकुमारी पूनम दीदी ने शुक्लहा स्थित प्रभु उपहार भवन आयोजित प्रेसवार्ता कहीं। उन्होंने बताया कि 21 से 29 मार्च तक राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में अलविदा तनाव शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें तनाव दूर करने और तनाव से बचने के बारे में लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन शैली को अपना कर डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, डिप्रेशन, हृदय रोग और तनाव को दूर किया जा सकता है। कहा तनाव संबंधों में बिखराव के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक विसंगतियों को जन्म दे रहा है। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश/पश्चिम नेपाल जोन निदेशक दीपेंद्र, बिंदु, पंकज और सुमन आदि मौजूद थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें