मिर्जापुर के रामबाग इलाके में अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा टल गया। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे दादा स्कूटी समेत दो नाती-पोतों के साथ गड्ढे में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।