जिम में दोस्ती करके महिलाओं का धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरीद को मुठभेड़ में देहात कोतवाली के खड़ंजा फाल के पास से गीरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।