फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विंध्याचल धाम में भक्तों की लगी कतार, दर्शन कर मां से लिया आशीर्वाद

प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 09:45 AM IST

जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने सोमवार की सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी धाम पहुंचे आस्थावानों ने दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। भोर में दिव्य मंगला आरती और भव्य श्रृंगार पूजन उपरांत विंध्यवासिनी माता के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। देवी मंदिरों में सुबह से आदिशक्ति जगत जननी के जय जयकार गूंजते रहे। चैत्र नवरात्र मेला के दूसरे दिन देश के कोने- कोने से आए भक्तों ने देवी दरबार में मत्था टेका। गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत धाम पहुंचे श्रद्धालु माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें