मिर्जापुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बीच में बूथों का निरीक्षण कर कहा कि मतदान सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगातार जारी है। बताते चलें कि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका रंजन लगातार बूथों का निरीक्षण कर रही हैं और विधानसभा मझवा में उप चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बुथ संख्या 395, 396, 397, 420, 420, 421, 423 351, 352, 353, 354, 418, 419 सहित कई बूथों पर पहुंच कर निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।