फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कफ सिरप मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा, खाते में आठ करोड़ का टर्नओवर

प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 11:16 AM IST

मिर्जापुर में कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में अदहलाट पुलिस ने बुधवार को तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से खाते में आठ करोड़ 25 लाख का टर्न ओवर पाया गया। अदलहाट थाना में कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई करने के मामले में ड्रग निरीक्षक संतोष पटेल की जांच के बाद चार फर्मो पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें तीन अदलहाट और एक जमालपुर थाने में दर्ज हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने मामले में दो आरोपी एके डिस्ट्रीब्यूटर्स के अक्षत यादव निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट और निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के अजीत यादव निवासी बरईपुर नरायनपुर थाना अदलाहट को गिरफ्तार किया। मामल में तीसरे आरोपी शिवम द्विवेदी निवासी परोरा नारायणपुर थाना अदलहाट प्रोपराइटर सनराईज ट्रेडर्स पता जमालपुर बरईपुर थाना अदलहाट को गिफ्तार किया गया। वान्या एंटरप्राइजेज नई दिल्ली से लगभग 142000 सीसी एस्कफ सिरप आरोपी के फर्म सनराईज ट्रेडर्स को सप्लाई किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें