फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी बालिका सीनियर में लालगंज विजेता, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 10:28 PM IST

लालगंज में हो रहे दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। बापू ऊपरौध इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। कबड्डी के बालिका सीनियर में लालगंज की टीम विजेता रही। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी व वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर) बालक व बालिका वर्ग के साथ हुई। इसमें कबड्डी बालिका सीनियर में लालगंज विजेता ,कबड्डी बालक जूनियर में छानबे विजेता व लालगंज उपविजेता ,कबड्डी बालिका जूनियर में लालगंज विजेता, कबड्डी सब जूनियर बालक में विजेता एवं उप विजेता, कबड्डी सब जूनियर बालिका में नेवढ़िया विजेता व बसंतपट्टी उप विजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक में छानबे विजेता व दुबार खुर्द उप विजेता रही। कबड्डी सीनियर में उसका विजेता व चकिया उप विजेता रही।इसी प्रकार वॉलीबॉल सब जूनियर बालिका में नेवढ़िया विजेता व जूनियर बालिका में लालगंज विजेता रही। खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व आयोजक विमलेश कुमार बैस, अभय कुमार सिंह,राम सकल यादव,लवकुश ,श्याम रूप , अजय सिंह ,अवधेश शर्मा महेश ,मकसूदन निर्णायक रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें