छानबे क्षेत्र के भटेवरा गांव में बारिश के चलते मकान गिरने की सूचना पर खंड विकास अधिकारी रामपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। बीडीओ ने परिवार की आर्थिक स्थिति का जायजा लेते हुए आवास और अन्य सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की स्थिति भी जांची।