फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के घटाभिषेक में उमड़े श्रद्धालु, VIDEO

श्रद्धालु ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजी और महाकाली का घटाभिषेक किया। 5100 मिट्टी के घड़े में गंगाजल भरकर मंदिर पहुंचे भक्तों ने माता के चरणों के अलावा मंदिर का कोना-कोना धोया। घटाभिषेक के दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आम भक्तों के लिए दर्शन पूजन के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिया गया था। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी नेतृत्व में पंडा समाज के पदाधिकारी के अलावा नगर विधायक रत्नाकर मिश्र सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु पक्का घाट से मिट्टी,तांबे,पीतल के घड़े में गंगा जल भरकर श्रद्धालु जयकारे लगाते मंदिर पहुंचे। इसके बाद माता के चरणों में गंगा जल अर्पित किया। इस दौरान मंदिर गर्भ ग्रह के अलावा मंदिर का कोना-कोना गंगा जल से धोया। इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें