विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी पिंटू ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस में कुशियारा फाल से मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया । उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से बालक का शव बरामद किया।