मां विंध्यावासिनी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉग स्क्वाड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग की गई। एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी प अंजय सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार व प्रभारी विंध्यधाम बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।