फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी वनकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सपा करेगी आंदोलन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 09:36 PM IST

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर तेंदुआ खुर्द गांव के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अजीत को मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दिए बगैर शनिवार की भोर में पांच बजे तेंदुआ खुर्द गांव के जंगल में अतिक्रमण हटाने गई वनविभाग के कर्मियों ने पुरुषों के अलावा महिलाओं को मारापीटा और दुर्व्यवहार किया। वहां पर 24 से अधिक लोगों को पट्टे पर जमीन दी गई हैै। वनकर्मियों ने आदिवासियों की फसल उजाड़ दी। इस मामले में वन विभाग के कर्मी की तहरीर पर सात नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ लालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तेंदुआ खुर्द गांव गांव के आदिवासी 50 वर्षों से मकान बनाकर खेती-बारी कर रहे हैं। गांव वालों ने अपने कुएं भी खोद रखे हैं। दोषी वनकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए नहीं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर डा. शक्ति श्रीवास्तव, सियाराम जैसल, अभय यादव, मेवालाल प्रजापति, मनोज चौहान, हरिशंकर यादव, रामजी बिंद आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें