लखीमपुर खीरी में मदर लैंड चाइल्ड केयर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्य मंत्रा अजय मिश्र से जब एक पत्रकारों ने तिकुनिया मामला के मुख्य आरोपी उनके पर हत्या की साज़िश संबंधी धाराएं बढ़ाने पर सवाल किया तो वह आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने पत्रकार पर हाथ भी उठाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।