मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज पुलिस चौकी के पास नकाबपोश बदमाश ने दिनदहाड़े सुरेंद्र नाम के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।