मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-8 में नीरज नाम के युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नीरज की आत्महत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।