मेरठ। एसडी सदर में चल रही चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार 7 साइड 14 वर्षीय हॉकी के फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण किया गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को यंग्स जूनियर एवं विजन एकेडमी टीम संग फाइनल मैच खेला गया, जिसमें यंग्स जूनियर टीम ने विजन एकेडमी टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और विजन विद्यापीठ के अध्यक्ष रविंद्र विहान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक बच्चों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के उद्देश्य से निशुल्क हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।