मेरठ। जानी थाना क्षेत्र जानी खुर्द में कोल्ड ड्रिंक लेने गये युवक की दुकान पर खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दबंगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया और औरतों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी, जिसकी वीडियो लेकर पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा। ये सभी आरोप लगाते हुए पीड़ित मौहम्मद युसुफ ने आलाधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।