मेरठ के गंगानगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार आज थाना गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव के हर्ष नामक युवक की खेत में गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार द्वारा दी गई तहरीर में दो लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि गांव की ही एक युवती के साथ मृतक का प्रेम संबंध था जिसके कारण ये हत्या हुई है। दोनों एक ही जाति के हैं। मामला दर्ज़ करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।