फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर विपक्ष का महिलाओं ने जताया विरोध, जन आक्रोश महिला सम्मेलन में विपक्ष का पुतला जलाया

मेरठ। पंचायती धर्मशाला मवाना में जन आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए विपक्ष का पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि जब देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया तब पूरे देश की महिलाओं ने इसे अपने सम्मान और अधिकार की जीत के रूप में देखा यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लेकिन बड़े दुख की बात है कि विपक्षी दलों ने इस ऐतिहासिक फैसले का भी विरोध किया उन्होंने तरह-तरह के बहाने बनाकर इस कानून को रोकने की कोशिश की।आज की महिला कमजोर नहीं है वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे शिक्षा हो सेना हो विज्ञान हो या राजनीति ऐसे में जो भी ताकतें उसके रास्ते में बाधा बनेंगी उन्हें वह जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें