मेरठ। सोमवार को धूमधाम से छठ पूजन किया गया। परतापुर के गगोल तीर्थ पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। जिसके बाद श्रद्धालु मंदिर में ही रुके और मंगलवार को सूर्योदय के साथ व्रत का पारण कर अपने घर की ओर प्रस्थान करेंगे।