मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही आधी आबादी मतदान में मेरठ की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल में बने बूथ पर मतदान के बाद हिमानी बोलीं शहर व देश का कराना है, विकास तो महिलाओं को वोट डालने के लिए आगे आना होगा। वहीं शहर के आरजी इंटर कॉलेज में बने बूथ पर फर्स्ट वोटर तेजस्वी त्यागी ने कहा कि पहला वोट था ईवीएम मशीन पर बटन दबाया।
रोजगार, सफाई के मुद्दे पर वोट दिया। सुमैया ने भी पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। बीना सक्सेना, सुभाष नगर ने 18 वर्ष के बाद से लगातार वोट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी मेरा वोट खराब नहीं गया। जो भी सांसद हो वो सभी को साथ लेकर चले, सबका साथ दे, सबका विकास करे। रमा त्यागी ने कहा कि 20 वर्ष से लगातार वोट कर रही हूं। मुद्दे बहुत हैं लेकिन आज तक किसी को योजनाओं का लाभ नहीं मिला,फिर भी अपने मत का प्रयोग किया है।