फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ के सदर शिव चौक मंदिर में हुई आठ लाख की चोरी का खुलासा न होने पर हंगामा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 14 Nov 2024 03:18 PM IST

मेरठ शहर के पॉश इलाके सदर बाजार में पुलिस चौकी से सटे शिव चौक स्थित निर्माणाधीन मंदिर में शनिवार रात दान पात्र काटकर की गई 8 लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। खुलासा न होने पर बृहस्पतिवार को उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। सदर बाजार में शिव चौक पर डेढ़ साल से मंदिर का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। शनिवार रात बदमाश मंदिर में रखा दान पात्र काटकर करीब आठ लाख की नकदी चोरी कर ले गए थे। कुछ रकम बदमाश छोड़ भी गए थे। पुलिस चौकी से सटे मंदिर में चोरी की वारदात से मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया था। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। खुलासा न होने पर मंदिर के बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीम लगाई थी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का दावा है कि निर्माण कार्य के लिए श्रद्धालु दान पात्र में काफी रुपये डालते थे। स्थानीय व्यापारियों ने भी निर्माण में सहयोग के मकसद से बड़ी धनराशि दान में दी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि माहेश्वरी और संयोजक राजीव बंसल के मुताबिक इतने मजबूत दानपात्र को काटना आसान नहीं है। यह एक व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मंदिर के निर्माण में जुटे मजदूरों पर भी शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस की जांच में कुछ भी नतीजा न निकलने पर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया था। पुलिस को दिए अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने पर बृहस्पतिवार सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें