मेरठ के सूरजकुंड श्मशान घाट परिसर में सविता गैस एजेंसी के सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग किए जाने के आरोप में लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सिलेंडर निर्धारित दरों के बजाय अधिक कीमत पर दिए जा रहे थे। आरोप लगाते हुए लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।