फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP: सुनील पाल के अपहरणकर्ता अर्जुन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पैर में गोली मारकर पकड़ा

कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण मामले में गिरफ्तार अर्जुन कर्णवाल दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अर्जुन को पुलिस ने शनिवार रात पकड़ा था। उसके पास से किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार, दो लाख रुपये और फिरौती में इस्तेमाल किया गया मोबाइल मिला था। रविवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए ले जा रही थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अर्जुन के पैर में लगी। अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें