मेरठ। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के मृतकों को कोशिश सामाजिक संगठन ने मोमबत्ती जलाकर नम आखों से श्रद्धांजलि दी। कोशिश सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की घटना अत्यंत दुखद है। मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए की सभी कोचिंग शिक्षण संस्थानों और होटलों और सिनेमा के फायर सिस्टम की जांच नियमित करायी जाए, जिस विभाग की जिम्मेदारी हैं वो विभाग बिजली की वायरिंग की जांच करें। सुरक्षा मानकों की जाँच करें और हर छह महीने में जाँच हो।