फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यातायात माह-2025 का हुआ उद्घाटन, डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, शपथ भी दिलाई

मेरठ। यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात माह-2025 की विधिवत रूप से शुरुआत हो गई है। जिसका उद्घाटन डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया। पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहले डीआईजी रेंज ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई, जिसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम डॉ वीके सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी बृजेश सिंह समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। रैली शहर के कई इलाकों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देने के साथ ही अपील भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें