मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने परिवहन शाखा, यूपी-112, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीपी स्टोर, राशन शॉप, गैस एजेन्सी, श्वान दल, सवार पुलिस का निरीक्षण किया। वहीं ग्राउंड पर परेड कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ डीआईजी ने खुद भी दौड़ लगाई। उच्चकोटि के टर्न आउट और बेहतर ड्रिल के लिए 11 पुलिसकर्मी पुरस्कृत किये गए। अच्छी कमांड देने पर सीओ ट्रैफिक, सीओ ब्रह्मपुरी और सीओ कार्यालय की प्रशंसा की। इसके साथ ही डीआईजी ने मिशन शक्ति महिला टोली को भी पुरस्कृत किया। वहीं इस दौरान फायर सेफ्टी, यातायात नियंत्रण, मॉब कन्ट्रोल सहित सभी मॉक ड्रिल्स का अभ्यास कराया गया।