मेरठ। सोमवार शाम के समय दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद मंगलवार देर शाम भी बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम ने लाल कुर्ती पुलिस के साथ पैंठ बाजार और भैंसाली बस स्टैंड पर लोगों की चेकिंग की। इसके अलावा दिल्ली, रुड़की, हरिद्वार जाने वाली बसों के अंदर यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा बस स्टैंड पर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।