मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी के द्वारा 17वां वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 22 फरवरी 2026 रविवार पं० प्यारेलाल शर्मा स्मारक (निकट बच्चा पार्क) पर आयोजित होने जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण देश के वैश्य सुयोग्य युवक युवतीयो के परिचय विवरण एक स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा। मयूर होटल में आयोजित बैठक में मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया अभी तक संस्था के द्वारा लगभग 650 पंजीकरण केंद्र मेरठ सहित विभिन्न प्रदेशों में बनाए गए हैं।