फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विश्व संगीत दिवस पर ‘सुरों का सफर’ में बिखरे संगीत के रंग, सिंगर एंजेल ने बांधा समां

विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सामा साउंड एंड म्यूजिक एकेडमी द्वारा SAMA स्टूडियो में विशेष संगीतमय एवं कहानी आधारित कार्यक्रम ‘सुरों का सफर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत और कथाओं के सुंदर समागम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया। सिंगर एंजेल ने अपनी मधुर आवाज और शानदार गायन से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत की शक्ति, उसकी विविधता और लोगों के जीवन में उसके महत्व को रेखांकित करना था। संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें