फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विद्या एकेडमी स्कूल की छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर दी रंगारंग प्रस्तुति

प्रत्युष शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:34 AM IST

मेरठ। दौराला की समौली रोड स्थित विद्या एकेडमी स्कूल में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने जन्माष्टमी पर्व पर भगवान की लीला की प्रस्तुति दी, साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रबंधक सत्यपाल सिंह वर्मा व प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में जानकारी दी। बताया कि उन्होंने कंस का वध करके मथुरा व गोकुल के लोगों को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई। महाभारत में भी भगवान कृष्ण ने अर्जुन का सारथी बनकर पांडवों की जीत में अहम भूमिका निभाई। बच्चों ने कृष्ण, राधा आदि पात्रों की भूमिका अदा कर नाटक की प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत भी गाए। कविता, हास्य चुटकुले आदि की भी प्रस्तुति दी। इस दौरान नीलम शर्मा, प्रमोद कुमार, मयंक, पवन, जसवंत, अर्चना, विजेता, आंचल, सुभाष, कविता, छवि, कुलदीप, अंकुश आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें