मेरठ। सामाजिक संस्था 'एक प्रयास' के तत्वावधान में मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सेवन इलेवन (सात फेरे) रेस्तरां में एक भव्य डांडिया, करवा चौथ और दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और तीन प्रमुख त्योहारों का जश्न एक साथ मनाया।