सेंट्रल मार्केट में हुई सीलिंग की कार्रवाई के बाद गुरुवार देर रात धरना स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। धरना स्थल पर लगी कुर्सियां खाली दिखाई दीं और चारों ओर शांति का माहौल बना रहा। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा संबंधित थाने की पुलिस भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने।