शामली जनपद के कैराना रोड स्थित प्रसिद्ध गुलजारी वाले मंदिर में शिव भक्तों ने भजन संध्या के दौरान जमकर नृत्य किया। पूरे वातावरण में 'हर हर महादेव' और "बम-बम भोले" के जयकारों की गूंज सुनाई दी। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की।