मेरठ। विद्यानगर शास्त्री नगर मेरठ सर्वजनसहायः फाउंडेशन संस्थान ने अपनी प्रथम वर्षगांठ मनाई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत बंबी, न्यूटीमा हॉस्पिटल और एएचटीयू प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह रहे। संस्था के फाउंडर अंकित यादव ने बताया की एनजीओ का मुख्य उद्देश्य झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षा कराना, बेसहारा जानवरों इलाज, निर्धन कन्याओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, और ब्यूटीपार्लर जैसे कोर्स कराना है, साथ ही जरूरतमंद लोगों को समय समय रक्तदान कराना, और सर्दियों में जरूरतमंद बेसहारा और बुजुर्गों को कम्बल वितरण कराना, साथ हो लोगो में सैंकड एकत्र कर ज़रूरतमंदों तक पहुंचाना। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने संस्था के सदस्यों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित अथिति के रूप में अजय कुमार श्री गौतम ओ एंटरप्राइजेज, टीसी डॉ डायरेक्टर विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही सर्वजनसहाय: फाउंडेशन की कार्यकारणी में अंकित यादव, अंशिका शर्मा, मानसी वर्मा, गार्गी श्रीवास्तव, निहारिका प्रदान बिंजोला, रचिता मित्तल, आशु का संस्था को आगे बढ़ाने का विशेष योगदान रहा।