फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भीमकुंड तिराहे पर गहरे गड्ढों से क्षतिग्रस्त हुई सड़क, हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

Pratyush Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 11:11 PM IST

मेरठ। लगातार बारिश के बाद भीमकुंड तिराहे के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण खादर क्षेत्र के लतीफपुर, बामनोली, तारापुर समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और बिजनौर के चांदपुर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गड्ढों से वाहन निकालने को मजबूर हैं। रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर पानी भरा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढे भरवाने की मांग की है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि जलस्तर कम होते ही सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें