मेरठ। दौराला कस्बे से गंगोत्री और रामेश्वरम की 36 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करके लौटे चौधरी मुकेश अहलावत, कपिल मुनि पाठक का सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा समिति के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि दोनों की यह यात्रा तीन माह तक चली। मुकेश अहलावत और कपिल मुनि की इस यात्रा में जनता ने उन्हें सहयोग दिया। दोनों ने यात्रा के समय के अनुभवों को साझा किया। कहा कि भगवान के दर्शन कर उनकी यात्रा सफल हो गई। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, नरवीर सिंह, प्रदूमन जैन, ओमप्रकाश, विरेंद्र, योगेंद्र, विशाल, सचिन आदि मौजूद रहे।